• Wed. Sep 2nd, 2026

व्रन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में सिर्फ 600 भक्तों को जारी होंगे मंगला आरती

ByVijay Singhal

Sep 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर होने वाली मंगला आरती के लिए हाई पावर्ड कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्ष में केवल एक बार होने वाली मंगला आरती के दर्शनों के लिए इस बार 600 पास जारी किए जाने की संभावना है। कमेटी ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मंगला आरती के दर्शन करने की अपील की है। तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में प्राचीन कालीन परंपरानुसार वर्ष में केवल एक बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ही ठाकुर जी की मंगला आरती होती है। मान्यता है कि मंगला आरती के दर्शन करने वाले भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। इसी मान्यता के लिए मंगला आरती के दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। वर्ष 2022 में मंगला आरती के बाद भारी भीड़ का दबाव बनने से भगदड़ मचने पर दो श्रद्धालुओं की मौत से मन्दिर प्रबन्धन और जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया। भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। विगत चार वर्षों से मन्दिर में मंगला आरती के समय सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाता है। इस बिंदु को लेकर मंगलवार को उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार और सदस्य मुकेश मिश्रा ने मन्दिर कार्यालय में मन्दिर प्रबन्धक मुनीश शर्मा के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि चार एवं पांच सितम्बर के मध्य काल में होने वाली मंगला आरती पर प्राथमिक तौर पर छह सौ भक्तों को प्रवेश देने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए गोस्वामी समाज के साथ सामंजस्य बैठाकर व्यवस्था तय की जाएगी। अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मन्दिर प्रबन्धन द्वारा दर्शनों की लाइव स्ट्रीमिंग सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है। उन्होंने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मंगला आरती के दर्शन करने की अपील की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.