• Fri. Nov 27th, 2026

छाता शुगर मिल पर रात भर रहा अफरा-तफरी का माहौल

Byvijay.singhal1233

Sep 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे शांति पूर्ण आंदोलन के दौरान सोमवार रात छाता शुगर मिल परिसर में भारी अफरा-तफरी और तनाव का माहौल रहा। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के डर से प्रदर्शनकारी और धरने पर बैठे भूतपूर्व सैनिक रात भर जागकर पहरा देते रहे। सोमवार रात को पुलिसकर्मियों ने अचानक धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने का प्रयास किया था, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, जब पुलिस की इस कार्रवाई और बल प्रयोग की भनक आसपास के गांवों के लोगों को लगी तो वे उग्र हो गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ग्रामीण रातों-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर बड़ी संख्या में छाता शुगर मिल धरना स्थल पर जा पहुंचे। किसानों और ग्रामीणों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ अचानक पहुंचने से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। रात भर चले इस घटनाक्रम के दौरान आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक मिल को चालू कराने को लेकर कोई ठोस प्रशासनिक कदम नहीं उठाया जाता, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस पूरी रात चले घटनाक्रम के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.