• Wed. Sep 2nd, 2026

मथुरा जंक्शन पर 280 कैमरों से की जाएगी निगरानी

ByVijay Singhal

Sep 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आगरा मंडल रेलवे ने मथुरा जंक्शन समेत गोवर्धन, वृंदावन रोड और भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मथुरा जंक्शन पर करीब 280 सीसीटीवी कैमरों से चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारी तीन से सात सितंबर तक 24 घंटे व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में स्टेशन निदेशक, सहायक सुरक्षा आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तीनों शिफ्टों में तैनात रहेंगे। यहां रेलवे चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मथुरा जंक्शन पर करीब 170 आरपीएफ के जवान और वाणिज्य विभाग के 50 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। बुकिंग कार्यालय में 15 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। स्टेशनों पर भी अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ तैनात रहेगा। मथुरा-अछनेरा खंड के समपार फाटक 358 और मथुरा-कासगंज खंड के फाटक 357 पर भी सुरक्षा बल तैनात रहेगा। स्टेशन पर स्वच्छता और पेयजल की विशेष व्यवस्था के साथ होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इस दौरान करीब आठ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी और जरूरत पड़ने पर ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) का भी संचालन किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.