हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को वृंदावन में एक अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार को शिकायत मिली कि मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित पागल बाबा मंदिर के समीप बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व समय में इस कॉलोनी का चालन काटा जा चुका है। उसके बावजूद नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर एस डी पवार और वृंदावन कोतवाली पुलिस के साथ विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई। अवैध कॉलोनी को वृंदावन आनंद डेवलपर्स के पार्टनर मुरारी प्रसाद अग्रवाल और राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा करीब 9,000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित किया जा रहा है। क्षेत्रीय अवर अभियंता दिनेश गुप्ता ने बताया कि जेसीबी से कॉलोनी में बनी सड़क चाहरदीवारी प्लाटों की दीवार अधूरे मकान को ध्वस्त किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह, अवर अभियंता अनिरुद्ध यादव, मनोज कुमार अग्रवाल आदि प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
