• Wed. Sep 2nd, 2026

महावन तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर कोर्ट का बहिष्कार किया

ByVijay Singhal

Sep 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। शाम करीब 3 बजे तहसीलदार द्वारा न्यायालय की कार्यवाही के लिए आवाज लगाई गई। इसके बाद सभी अधिवक्ता कोर्ट के पास पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि धारा 24 की कार्यवाही में समय से कोई कार्य नहीं किया जाता। न्यायालय द्वारा किए गए आदेशों का भी पालन नहीं हो रहा है। इसके कारण किसान मेड़बंदी समेत अन्य कार्यों के लिए तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि समस्या के लिए तहसीलदार के साथ कई बार बैठक हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिवक्ता महेंद्र सिंह मलिक ने आरोप लगाया कि तहसील में लोग अपने कार्य कराने के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार के व्यवहार को अधिवक्ताओं के प्रति तानाशाहीपूर्ण बताया। प्रदर्शन में दिनेश कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह मलिक, संजय सारस्वत, दीनदयाल सारस्वत, शैलेंद्र राघव, सूरजपाल प्रेमी, केशर सिंह, नत्थी सिंह, त्रिलोक चंद सैनी, जलालुद्दीन खान आदि मौजूद रहे। उधर, महावन तहसीलदार जितेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि कुछ अधिवक्ताओं ने न्यायालय का बहिष्कार किया है। अधिवक्ताओं के साथ बैठकर बुधवार से न्यायालय सुचारू रूप से चलाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.