• Wed. Sep 2nd, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लीला मंच पर गूंजी माखन-चोरी की लीला

ByVijay Singhal

Sep 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर पांच दिवसीय पारंपरिक श्रीकृष्ण लीलाओं का शुभारंभ हुआ। रासाचार्य स्वामी देवकीनंदन महाराज की मंडली ने माखन-चोरी लीला का जीवंत मंचन किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों ने लीला का भाव और श्रद्धा के साथ रसास्वादन किया। माखन-चोरी की सजीव प्रस्तुति के दौरान कन्हैया ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर मटकी फोड़ी। रासाचार्य स्वामी देवकीनंदन ने माखन-चोरी के भाव को स्पष्ट करते हुए कहा कि गो रस का संग्रह करना उचित नहीं, बल्कि आवश्यकता के अनुसार ग्वाल-बालों में उसका वितरण श्रेष्ठ है। माखन-चोरी लीला के भाव को आत्मसात करने से घी, दूध और खाद्य वस्तुओं के संकट को दूर करने का संदेश मिलता है। लीला का शुभारंभ गणपति-नवग्रह पूजन, हनुमान चालीसा के सस्वर पाठ और राधाकृष्ण युगल सरकार की आरती से हुआ। लीला मंच को पत्र, पुष्प और वस्त्रों से भव्य रूप दिया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान एवं श्रीकृष्ण लीला मंडल ने श्रद्धालुओं से पांच दिवसीय लीला में प्रतिदिन शाम 7 बजे पहुंचकर ठाकुरजी की लीलाओं के दर्शन कर पुण्यार्जन करने की अपील की है। इसमें संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण लीला मंडल के मुकेश खंडेलवाल एड., कन्हैया लाल रंग वाले, ब्रज किशोर घी वाले, महेश चन्द्र प्रेस वाले, अनिलभाई ड्रेस वाले, गौरव अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.