• Tue. Sep 1st, 2026

देश को बेचने की तैयारी में सरकार, यूपी में एनकाउंटर फर्जी : प्रो. रामगोपाल

ByVijay Singhal

Sep 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव डीग रोड स्थित हनुमान बाग आश्रम पहुंचे। यहां हनुमान जी के दर्शन के उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लेकर सनातन संस्कृति का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए देश की आर्थिक स्थिति और यूपी की कानून-व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथ लिया। गोवर्धन के हनुमान बाग आश्रम में सोमवार को लाला और बाबा के 33वें पुण्यतिथि महोत्सव में भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में साधु संत ब्राह्मण समेत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो राम गोपाल यादव ने शिरकत की। प्रसाद ग्रहण कर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से बातचीत में प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि वे जब भी यहां आते हैं, हनुमान जी से यही प्रार्थना करते हैं कि देश का संचालन करने वालों की बुद्धि ठीक रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। हनुमान जी सरकार में बैठे लोगों को सदबुद्धि दें ताकि वे इस देश को कहीं बेच न दें।
कानून-व्यवस्था और एनकाउंटर पर उठाए सवाल
मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित अंकित बाल्यान हत्याकांड और उसके बाद हुए एनकाउंटर के सवाल पर सपा महासचिव ने यूपी पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए पुलिस कार्रवाई को पूरी तरह फर्जी एनकाउंटर करार दिया।
भाजपा अच्छी तरह जानती है पीडीए का मतलब
सपा के पीडीए पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक फार्मूले पर भाजपा नेताओं के बयानों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अच्छी तरह समझती है कि पीडीए का असली मतलब और उसकी ताकत क्या है। इसी बौखलाहट में भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर चरण कौशिक, गिरधारी सेठ, गौरी शंकर, ठा. किशोर सिंह, सतीश ब्रजवासी, वृंदावन के संत सूतीक्षण महाराज, पूरन प्रकाश कौशिक, सियाराम शर्मा आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.