• Tue. Sep 1st, 2026

विवाहिता को पीटने पर पति और सास समेत 5 पर केस दर्ज

ByVijay Singhal

Sep 1, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना जैत के गांव अक्रूर में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक विवाहिता से मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, जिठानी और देवरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। ​अक्रूर थाना जैत, मथुरा निवासी सीता ने थाने में एक लिखित प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पीड़िता ने बताया कि 27 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे वह ससुराल स्थित घर पर काम काज में व्यस्त थी तभी बगैर किसी बात के सास गाली गलोज करने लगी। शोर सुन जिठानी और उसके बच्चे भी आ गये। उन्होंने पति धर्मेंद्र को बुला लिया। इन सभी ससुराल पक्ष के लोगों ने एकराय होकर पीडिता के साथ मारपीट की। आवाज सुन आसपडोस के लोग आ गये और उन्होंने बमुस्किल मुझे बचाया। जाते जाते इन लोगों ने पीडिता को जान से मारने की धमकी भी है। ​तहरीर के आधार पर थाना जैत पुलिस ने पति धर्मेंद्र, सास, जिठानी तथा मनीष व विवेक सभी निवासी अक्रूर, थाना जैत के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट अग्रिम विधिक कार्यवाही जुट गयी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.