हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की ब्रज चौरासी कोस की सीमा में मांस एवं मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक की मांग के लिए क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे रोहित मालान और उनके समर्थकों ने एसीएम एवं सीओ सदर को ज्ञापन सौंपा। वराह घाट स्थित अनशन स्थल पर ज्ञापन लेने के बाद अधिकारियों ने उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। पिछले 15 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे रोहित मालान के बाद पिछले पांच दिन से यहां दीपक सनातनी उर्फ हंसनी शरण भूख हड़ताल पर बैठे है। उनके समर्थन में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी रविवार को अनशन स्थल पर पहुंचे। एसीएम राजकुमार चौधरी एवं सीओ सदर वरुण मिश्रा भी रविवार को अनशन स्थल पर पहुंचे। ज्ञापन में ब्रज चौरासी कोस में मादक पदार्थ और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण सहित अन्य मांग शामिल हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
