हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की वीआईपी टैंक चौराहे से औरंगाबाद रोड की सड़क बार-बार धंस रही है। हल्की सी वर्षा के बाद टैंक चौराहे से कलेक्ट्रेट के बीच सड़क पर बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। सड़क के नीचे काफी गहराई खोखला हुआ गड्ढा बडे हादसे का कारण बन सकता है। दरअसल, सड़क किनारे करीब दो मीटर चौड़े साइकिल ट्रैक को जल निगम ने विगत दिनों तोड़ दिया था। इस स्थान पर अंबाखार नाले की करीब छह किमी लंबी सीवेज पाइपलाइन डाली गई है। पाइपलाइन डालने के बाद जल निगम ने सड़क का औपचारिक निर्माण भी करा दिया, लेकिन इसके बाद इसी स्थान पर सड़क बार-बार धंस रही है। करीब 10 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर वाहनों की रफ्तार तेज रहती है। राहगीरों का कहना है कि गड्ढे और सड़क के नीचे खोखले हिस्से को तत्काल ठीक कराया जाना जरूरी है। हैरत की बात यह है कि इस रोड से जिले के आलाधिकारी और तमाम जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों को दिखाई नहीं दे रही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
