• Sun. Aug 30th, 2026

राम के धाम पहुंची श्रीकृष्ण की शिला, शुरू हुई संकल्प यात्रा

ByVijay Singhal

Aug 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण लिखी चांदी की शिला पर राम के धाम की रज धूल लगाकर हिंदू पक्षकारों ने जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की धार तेज कर दी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने अयोध्या में श्रावणी पर्व पर 10 किलो वजन की चांदी की शिला का पूजन कर जनजागरण अभियान का शंखनाद किया। अयोध्या के मणिराम छावनी में शिला के पहुंचते ही उत्तराधिकारी नयन कमल दासजी महाराज और सेवायत जानकी दास के नेतृत्व में हजारों संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। इस दौरान संपूर्ण परिसर श्रीकृष्ण की जय और ”अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि पूजन से पहले 10 किलो वजन की चांदी की शिला को सरयू नदी में स्नान कराकर महाआरती का साक्षी बनाया गया। इसके बाद हनुमानगढ़ी में हनुमानजी के चरणों में अर्पित किया गया। यहां से राम मंदिर परिसर में श्रीराम की धरा की रज धूल से संकल्पित कराया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.