• Sat. Aug 29th, 2026

कोचिंग गयी छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता

ByVijay Singhal

Aug 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली अंतर्गत बीएसए कॉलेज के सामने स्थित कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर लौट रही 18 वर्षीया छात्रा गायब हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की गयी। कहीं पता न चलने पर मां ने तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही है। ​औरंगाबाद निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। इसके माध्यम से अवगत कराया कि उसकी 18 वर्षीया बेटी 26 अगस्त सुबह करीब साढ़े आठ बजे बीएसए कॉलेज के समीप स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गयी थी। काफी समय बाद भी उसके घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी परिजनों ने सभी जगह तलाश की। कहि भी पता न चल सका। बाद में मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश कर रही है। बताते हैं कि कोचिंग सेंटर जाकर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें छात्रा दोपहर करीब 12:06 बजे कोचिंग सेंटर से बाहर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंची
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.