• Fri. Aug 28th, 2026

मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का धरना-प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Aug 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों में फाइव डे बैंकिंग लागू करने में हो रही देरी तथा पीएलआई में भेदभाव को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अब संघर्ष के रास्ते पर उतरने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में आंदोलन की पहली कड़ी के रूप में गुरुवार को मथुरा में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार एवं संबंधित पक्षों का ध्यान आकर्षित कर और न्यायपूर्ण समाधान की मांग की। यदि मांग नहीं मानी गयी तो बैंक कर्मचारी अधिकारी 11 सितंबर को एक दिन उसके बाद 28, 29, 30 सितंबर तीन दिन की एवं 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। प्रदर्शन को वामनजी चतुर्वेदी, यतेंद्र गौतम, लक्ष्मण सिंह, शोभित वर्मा, भूपेंद्र सिंह, हितेंद्र सिंह, उदित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप, अरुण यादव, जया दीक्षित, रोहित सारस्वत, यश राज शर्मा, फैजल अजीज ,के के पांडेय, उमा खण्डेलवाल, अरविंद त्रिपाठी, पंकज, प्रहलाद, राजकुमार, अंकित सिंह, धीरज सिंह, सौरभ सिंह, संजीव, प्रमोद मिश्रा आदि ने संबोधित किया सभा का संचालन यूएफबीयू के संयोजक जगमोहन शर्मा ने कियाफोटो-19-मांगों को लेकर बैंक कर्मी प्रदर्शन करते।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.