हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सोमवार तड़के करंट की चपेट में आने से फल-सब्जी विक्रेता मोहम्मद नौशाद (42) की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। नौशाद रोजाना की तरह सब्जी खरीदने मंडी पहुंचे थे। नितिन खंडेलवाल की दुकान संख्या सी-47 के बाहर बने शेड के खंभे के संपर्क में आते ही उन्हें करंट लग गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक उनका शव मौके पर पड़ा रहा।
मंडी प्रशासन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौके पर जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि करंट मंडी परिसर के विद्युत खंभे में नहीं, बल्कि दुकान के बाहर बने शेड में लगे खंभे में आया था। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग भी डर के कारण शव के पास नहीं जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। नौशाद पुत्र बाबर खान बिहार के गया जनपद के ग्राम दुनदू, पोस्ट गुरपा फतेहपुर के मूल निवासी थे। करीब 20 वर्ष पहले मथुरा आए थे। जयसिंहपुरा में मंडी के पास किराये के मकान में रहकर फल और सब्जी का कारोबार करते थे। उनके परिवार में पत्नी परवीना, बेटियां मुस्कान, गुड़िया और तानिया और बेटा हसनैन है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव लेकर बिहार के गया के लिए रवाना हो गए। मंडी प्रशासन ने बताया कि शेड के खंभे में करंट आने के कारणों की भी जांच कराई जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
