• Mon. Aug 24th, 2026

मथुरा के प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता टीमों ने दिखाया दम

ByVijay Singhal

Aug 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के मदन मोहन कलावती सर्राफ सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 38वीं प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में बरेली और शाहजहांपुर के बीच मैच हुआ, जिसमें बरेली की टीम विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल में एटा और फरह की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें फरह की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में मदन मोहन कलावती सर्राफ सरस्वती विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर एटा की टीम द्वितीय रही। इसी आयु वर्ग बालिका के मुकाबले में बाबू दाऊ दयाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा की टीम प्रथम, रतनलाल फूल कटोरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर एटा तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर कासगंज ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर अतरौली ने द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी हाथरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रतनलाल फूल कटोरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर एटा तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 बालिका के वर्ग में रतनलाल फूल कटोरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर ने प्रथम और मदन मोहन कलावती की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर बरेली प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की टीम द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर शाहजहांपुर तृतीय स्थान पर रहा। समापन अवसर पर होटल सिंह, योगेश कुमार, विवेक दुबे, सुरेंद्र पाल, विष्णु कुमार सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.