हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुनापार लक्ष्मी नगर बिजलीघर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा देर रात फूट पड़ा। बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजलीघर पहुंच गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली समस्या की शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजलीघर के नंबरों पर फोन किया जाता है, लेकिन कई बार फोन उठता ही नहीं है। रात में शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचने पर शिकायत कक्ष का गेट अंदर से बंद कर लिया जाता है। बाहर से कितनी भी आवाज लगाओ, लेकिन कोई कर्मचारी शिकायत सुनने के लिए बाहर नहीं आता। देर रात बिजली कटौती से परेशान लोगों के बिजलीघर पहुंचने के बाद काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। उनका कहना है कि रात में फॉल्ट या बिजली गुल होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने और समाधान की प्रभावी व्यवस्था नहीं है। इस दौरान ठीक आधी रात में बिजली घर के कई फीडरों की लाइट एक साथ बंद हो गई थी। शनिवार सुबह तक लोग बिना बिजली के बैठे रहे। हालांकि सुबह तक उपभोक्ता बिजलीघर पर रुक-रुककर हंगामा करते रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
