• Sun. Aug 23rd, 2026

राजकीय बाल गृह में किशोरी की बाल्टी के पानी में डुबाकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश

ByVijay Singhal

Aug 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के राजकीय बाल गृह बालिका में दो किशोरियों ने अपने संग रहने वाली एक अन्य किशोरी शिवानी की पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश की। बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका ने पांच नामजद सहित अन्य किशोरियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वारदात का कारण जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक किशोरी बरेली की रहने वाली थी और मां की मानसिक स्थिति खराब होने पर उसे यहां प्रशासनिक संरक्षण में रखा गया था। करीब साढ़े तीन बजे चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) के कमरा नंबर पांच के बाथरूम में किशोरी शिवानी (14) अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका प्रगति खरे ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक प्राथमिकी जांच में यह सामने आया है कि इस किशोरी के साथ इसी बाल गृह में रहने वाली अन्य दो किशोरियों ने बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। इस दोनों किशोरियों के साथ तीन अन्य किशोरियों की स्पष्ट संलिप्तता सामने आई है। कुछ अन्य किशोरियां भी संदेह के दायरे में हैं। उधर, जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस मामले की न्यायिक जांच होगी। इसके लिए जिला जज को पत्र लिखा गया है। पुलिस ने घटना के बाद किशोरियों से पूछताछ की। इसके अलावा उनके साथ रहने वाली अन्य किशोरियों के बयान दर्ज किए। बावजूद इसके देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि किशोरी की हत्या क्यों की गई। जिन दोनों किशोरियों पर हत्या का आरोप है उनमें से एक अलीगढ़ और दूसरी पीलीभीत की रहने वाली है। दोनों पॉक्सो एक्ट की पीड़िता हैं। एक पर घर में चोरी की भी आरोप है। पुलिस की मौजूदगी में मथुरा के ध्रुव घाट पर किशोरी का अंतिम संस्कार करा दिया गया। अधीक्षिका ने जब संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सुबह 11.08 बजे किशोरी के साथ तीन नामजद किशोरी कमरा नंबर 5 के बाथरूम में जाती दिखीं। सुबह 11.30 बजे चौथी किशोरी ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा और वापस अपने बिस्तर पर जाकर बैठ गई। फिर सुबह 11.48 बजे दो किशोरी बाथरूम से बाहर निकल आईं, लेकिन उनके साथ गई किशोरी बाहर आती हुई दिखाई नहीं दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.