• Sat. Aug 22nd, 2026

तहसील मांट क्षेत्र में तैनात लेखपाल की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष

ByVijay Singhal

Aug 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट मूला क्षेत्र में तैनात लेखपाल की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि मांट मूला में कार्यरत लेखपाल नरेंद्र मधुर का आम जनता और अधिवक्ताओं के प्रति रवैया बेहद अमर्यादित और अभद्र है। मामले की जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सिंह जायस ने बताया कि लेखपाल नरेंद्र मधुर के पास उनके एक साथी अधिवक्ता किसी कागजी काम के सिलसिले में गए थे। अधिवक्ता ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन इसके बावजूद लेखपाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। बार अध्यक्ष पंकज सिंह जायस ने कहा कि जो लेखपाल अधिवक्ताओं तक से अभद्रता कर सकता है, वह आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करता होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि अभद्र व्यवहार करने वाले लेखपाल नरेंद्र मधुर के खिलाफ तत्काल सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए और उसे क्षेत्र से तुरंत हटाया जाए।एसडीएम मांट भूषण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.