• Sat. Aug 22nd, 2026

मथुरा के राया में नकली दूध से भरा टैंकर पकड़ा, जांच में मिला स्टार्च

ByVijay Singhal

Aug 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में राया रेलवे फाटक पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को दूध से भरे टैंकर की जांच की तो दूध में स्टार्च की मौजूदगी और फैट की मात्रा कम मिली। इसके बाद टीम ने दो हजार लीटर दूध नष्ट कराया और नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन में खाद्य सचल दल ने राया रेलवे फाटक पर दूध टैंकर संख्या यूपी 86 एटी 0875 को रोककर निरीक्षण किया। टैंकर चालक हेमनेस कुमार ने बताया कि उसमें दो हजार लीटर दूध गोपाल डेयरी, सिकंदराराऊ (हाथरस) से लाया गया है। जांच के दौरान चालक दूध के क्रय और विक्रय से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर खाद्य सुरक्षा टीम को दूध की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। टीम ने राया स्थित डेयरी पर टैंकर में रखे दूध की जांच कराई। जांच में दूध में स्टार्च मिलने के साथ फैट की मात्रा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप न होने के संकेत मिले। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध का नमूना संग्रहित कर विस्तृत जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं दूध को नष्ट करा दिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दूध की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.