हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को और अभेद्य बनाने की दिशा में अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा। जन्मभूमि क्षेत्र में आने-जाने वाले मार्गों पर ऑटोमेटिक रोड ब्लॉकर और बोलार्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने करीब 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक उपकरणों से और मजबूत किया जाएगा।
जन्मभूमि क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। पोतरा कुंड, महाविद्या कॉलोनी क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर लगाए जाने वाले ऑटोमेटिक रोड ब्लॉकर और बोलार्ड जरूरत के अनुसार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सामान्य स्थिति में यातायात सुचारू रहेगा, जबकि किसी आपात स्थिति में संवेदनशील क्षेत्र की ओर वाहनों का प्रवेश तत्काल रोका जा सकेगा। प्रमुख स्थानों पर एआई आधारित कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों की निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल अलर्ट किया जा सकेगा। किसी खतरे या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर रोड ब्लॉकर और बोलार्ड के जरिए संबंधित मार्ग को तत्काल बंद किया जा सकेगा। इससे सुरक्षा एजेंसियों को भीड़ और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। खासकर पर्व और प्रमुख आयोजनों के दौरान यह व्यवस्था अधिक उपयोगी साबित होगी। एसपी सुरक्षा जन्मभूमि राजकुमार अग्रवाल के अनुसार, प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिलने के बाद उपकरणों की स्थापना और तकनीकी प्रणाली विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सुरक्षा का बहुस्तरीय ढांचा तैयार किया जा सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
