• Sat. Aug 22nd, 2026

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में देवकीनंदन ठाकुर ने दिया सनातन व अध्यात्म का ज्ञान

ByVijay Singhal

Aug 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय में सनातन धर्म, अध्यात्म और आधुनिक जीवन की उपयोगिता पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। वृंदावन के धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों, शोधकर्ताओं और संकाय सदस्यों से संवाद किया। बोस्टन में कथा कार्यक्रम से पहले देवकीनंदन ठाकुर का विश्वविद्यालय समुदाय ने स्वागत किया। हार्वर्ड चिकित्सा विद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अर्जुनवीर शर्मा ने ज्ञान, मूल्य और जीवन विषय पर इस संवाद कार्यक्रम की मेजबानी की। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़े छात्र, पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता और संकाय सदस्य शामिल हुए। प्रतिभागियों ने सफलता, महत्वाकांक्षा, दबाव और जीवन के उद्देश्य से जुड़े सवाल किए। छात्रों ने मूल्यों से जुड़े रहने और अनिश्चितता के बीच जीवन में संतुलन बनाने के तरीके पूछे। देवकीनंदन ठाकुर ने इन सवालों का आध्यात्मिक एवं भारतीय दार्शनिक दृष्टिकोण से जवाब दिया। उन्होंने व्यक्तिगत विकास, व्यावसायिक जिम्मेदारियों और रोजमर्रा के जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की उपयोगिता पर विचार साझा किए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.