• Tue. Nov 17th, 2026

मथुरा जंक्शन पर अगले 20 दिन कुछ ट्रेनें निरस्त, कुछ का मार्ग बदला

Byvijay.singhal1233

Aug 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर  गुजरने बाली ट्रेनों पर प्रभाग पड़ेगा। झांसी मंडल के झांसी-बीना रेलखंड पर अगासौद स्टेशन के पास तीसरी लाइन से जुड़े यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्तूबर मध्य तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर मथुरा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने 20 दिन के लिए कई ट्रेनों को निरस्त करने, कुछ के मार्ग बदलने और कुछ को देरी से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस (12002-12001) 15 अक्तूबर को ललितपुर स्टेशन तक संचालित होगी। नियमित व्यवस्था के तहत यह ट्रेन ललितपुर से रानी कमलापति के बीच निरस्त रहेगी। इससे मथुरा से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। वहीं 26 सितंबर से 14 अक्तूबर तक कर्नाटक एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, गोवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
इसी तरह 8 अक्तूबर को जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन और उत्कल एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को कटनी-मुड़वारा के बजाय कटनी-ओहन होकर झांसी भेजा जाएगा। वहीं 14 अक्तूबर को भी कई ट्रेनों को इटारसी-जबलपुर-ओहन होकर झांसी पहुंचाया जाएगा। गोवा, सचखंड, कर्नाटका सहित पंजाब मेल आदि ट्रेनों को मथुरा मक्सी नागदा होकर गुजारा जाएगा। 13 से 15 अक्तूबर के बीच कुछ ट्रेनों को दो से पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.