हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वार्ष्णेय महिला संगठन ने स्थानीय होटल में तीज उत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य मनाया। इसमें महिलाओं ने सावन की मल्हारों का गायन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। तीज की रानी पूजा वार्ष्णेय और तीज माता शालिनी वार्ष्णेय को चुना गया। उनको ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। तीज उत्सव का शुभारंभ वार्ष्णेय महिला संगठन की अध्यक्ष हेमलता वार्ष्णेय एवं उपाध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने अक्रूर महाराज की आरती कर पुष्पार्चन से किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने भगवान गणेश वंदना की। बृज की गोपियों के रूप में सजी धजी महिलाओं ने झूला झूलने के साथ ही गीत मल्हार का गायन किया। इसके बाद तीज रानी और तीज माता का चुनाव हुआ। सर्व सम्मति से पूजा वार्ष्णेय का तीज रानी और शालिनी वार्ष्णेय को तीज माता चुनाव गया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुमकुम वार्ष्णेय, नमिता, मनीषा, दीपा, सपना, गरिमा, शिखा, गुंजन आदि उपस्थित रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
