• Tue. Aug 18th, 2026

मथुरा में स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाएंगे टूरिस्ट गाइड

ByVijay Singhal

Aug 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वाराणसी और अयोध्या की तर्ज पर अब मथुरा-वृंदावन आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग (पर्यटन प्रबंध संस्थान) स्थानीय स्तर पर टूरिस्ट गाइड तैयार करेगा। विभाग ने इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा और आठ सप्ताह तक उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान छह सप्ताह का सैद्धांतिक तथा दो सप्ताह का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पर्यटन स्थलों से संबंधित गाइड कार्य, स्थानीय निकायों की सीमा में गाइड की भूमिका तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारकों एवं भवनों में गाइड कार्य से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदक को तहसीलदार द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में सफलता के बाद काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए संस्था की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.