हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोती मंजिल के समीप से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ मोबाइल, नौ आधार कार्ड, 76 फर्जी सिम और बोलेरो बरामद कर चालान किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात करीब साढे 12 बजे उप निरीक्षक संजीव कुमार, स्वाट प्रभारी महावीर सिंह, एसओजी प्रभारी संदीप कुमार ,उप निरीक्षक मुश्ताक मेंहदी पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। पुलिस टीम ने मोती मंजिल के सामने चाय के खोखे के समीप से संदिग्ध अवस्था में खड़े साइबर शातिर निसार निवासी घाटिया नीचे, मोहल्ला लेबडा, कामां, डीग, राजस्थान, खालिद निवासी पोखर के पास, विशम्भरा, शेरगढ, इंसाफ निवासी गली मोहल्ला, विशम्भरा, शेरगढ, तालिम निवासी खेरीज मोहल्ला, विशम्भरा, तोफीक निवासी बडी तकिया के सामने, विशम्भरा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने नौ कूटरचित आधार कार्ड की छाया प्रति, 76 फर्जी सिम कार्ड, आठ मोबाइल और एक बोलेरो बरामद कर चालान किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में शातिरों ने बताया कि वह फर्जी सिम, मोबाइल नंबरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार से झांसे में देकर ठगी करते हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों का चालान किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
