• Mon. Aug 17th, 2026

मथुरा की यमुना में बढ़ा जलस्तर, गोकुल बैराज से डिस्चार्ज बढ़ाया

ByVijay Singhal

Aug 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों के लोगों में बेचैनी बढ़ गई। खतरे की आशंका देख गोकुल बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। इससे अब बाढ़ के खतरे की कोई बात नहीं बताई जा रही है। सोमवार से पानी उतरना शुरू हो गया। गत 13 अगस्त को ओखला से छोड़े 37 हजार क्यूसेक पानी के मथुरा पहुंचने के बाद जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज दी गई। प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर 164.80 मीटर तक पहुंच गया है। इसके चलते गोकुल बैराज से भी पानी का डिस्चार्ज बीस से बढ़ाकर 34 हजार क्यूसेक कर दिया गया है। इससे खतरे जैसी कोई बात नहीं बताई जा रही है। इधर ओखला बैराज से भी पानी का डिस्चार्ज घटकर रविवार को 14 हजार क्यूसेक पर आ गया है। जल संसाधन विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि ओखला से छोड़े गए पानी के आने के कारण थोड़ा जलस्तर बढ़ गया था। इसे तेजी से आगे डिस्चार्ज किया जा रहा है। सोमवार से जलस्तर घटना शुरू हो जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.