• Sat. Aug 15th, 2026

गोवर्धन में चौक सराफा व्यवसायी समिति ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

ByVijay Singhal

Aug 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौक सराफा व्यवसायी समिति की ओर से गोवर्धन में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गिरिराजजी के अभिषेक और दूध की धार की परिक्रमा से हुई। शाम को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ठाकुरजी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति हुई। इस दौरान गिरिराज शिला का आकर्षक शृंगार किया गया। फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान मानसी अग्रवाल को हरियाली तीज क्वीन का गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य संयोजक श्याम मित्तल ने कहा कि समिति की ओर से धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को एकजुट करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में सह संयोजक उपेंद्र अग्रवाल, रितेश, कृष्ण गोपाल, राजेंद्र भगत, मुकेश, चंद्रमोहन, हेमंत, कान्हा, आयुष, महेश खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.