• Fri. Aug 14th, 2026

व्रन्दावन के पानी गांव में हंगामे के बीच खादर में हो रहे निर्माण पर चला एमवीडीए का बुल्डोजर

ByVijay Singhal

Aug 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के पानी गांव टी पाइंट के समीप यमुना खादर में किए जा रहे अवैध निर्माण को बृहस्पतिवार शाम को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कार्रवाई का विरोध और हंगामा करने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की है। एमवीडीए की कार्रवाई से पागल बाबा मंदिर से यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले मार्ग पर यमुना खादर में निर्माण करने वालों में खलबली मची है।
पागल बाबा मंदिर से यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले मार्ग के किनारे पानीगांव के टी पाइंट के समीप बबलू और अन्य द्वारा यमुना खादर में बिना एमवीडीए की स्वीकृति के निर्माण कार्य पिछले एक माह से किया जा रहा है। एमवीडीए ने पहले निर्माण स्थल पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया। इस पर निर्माणकर्ता द्वारा जवाब न देने पर एमवीडीए की एई पंकज शुक्ला व जेई सुनील राजौरिया विभाग की टीम और पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीवी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस बीच आधा दर्जन लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस हंगामा करने वाले महेश, त्रिलोकी, गौरव एवं बलराम को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि हंगामा करने वाले चार लेागों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उधर एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार ने बताया कि खादर में बबलू व अन्य लेागों द्वारा बिना नक्शा स्वीकृति के अनाधिकृत निर्माण कराया जा रहा था। उच्चाधिकारियो के निर्देश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.