हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तिरंगा महोत्सव मेला बुधवार को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने फीता काटकर मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने एक दिन या उससे अधिक समय से किसी भी कारण से वेतन बाधित 279 शिक्षकों का वेतन बहाल करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मंत्री ने काकोरी ट्रेन एक्शन, वंदे मातरम् और छात्र-छात्राओं की रंगोली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वीर शहीद रामवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, बबलू सिंह, मुकेश कुमार, राधेश्याम, धर्मपाल सिंह, घनश्याम सिंह और यशपाल सिंह के परिजन को सम्मानित किया। मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत योगेश कुमार को महिंद्रा ऑटो और प्रदीप कुमार को इको कार की प्रतीकात्मक चाभी सौंपी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में गोविन्द प्रसाद, लक्ष्मी देवी व राजेश कुमार को हलवाई तथा अंजू, दिव्य व आरती चौधरी को दर्जी की टूलकिट प्रदान की। मंत्री ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, डीडीओ गरिमा खरे, पीडी डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, बीएसए रतन कीर्ति आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
