• Fri. Aug 14th, 2026

मथुरा के मांट में तीन करोड़ से संवरेगा 110 वर्ष पुराना निरीक्षण भवन

ByVijay Singhal

Aug 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा मांट स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का ब्रिटिशकाल निरीक्षण भवन जल्दी ही नए स्वरूप में नजर आएगा। करीब 110 वर्ष पुराने गेस्टहाउस के जीर्णोद्धार के लिए विभाग ने तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। एक हेक्टेयर भूमि में बने निरीक्षण भवन में मुख्य इमारत के साथ दो अन्य भवन भी हैं। इनमें दो वीआईपी सुईट और कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बने हैं। यह भवन लंबे समय से जीर्णशीर्ण हालत में पड़े हुए थे। विभाग ने तीनों भवनों के साथ पूरे परिसर को सुदृढ़ करने के लिए योजना बनाई है। परिसर की 386 मीटर लंबी चहारदीवारी के सुदृढ़ीकरण पर 55 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। वहीं 2.45 करोड़ रुपये भवनों की मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य पर व्यय होंगे। ब्रिटिशकाल में सन 1916 में इस निरीक्षण भवन को बनाया गया था। तब इसका प्रयोग अंग्रेज अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्रवास के लिए करते थे। आजादी के बाद यह भवन सरकारी अधिकारियों के प्रवास और विभागीय गतिविधियों के लिए प्रयोग होता रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.