• Fri. Aug 14th, 2026

कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को पीटकर मारी गोली, शव सड़क पर रख प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Aug 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में मडरपुर रोड पर हुई फायरिंग की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार सवार हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में अजय खैमरा (40) की मौत हो गई। वारदात के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को आरबीएम अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, अजय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गुरुवार देर शाम मडरपुर रोड पर अजय का कुछ लोगों से विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार होकर आए लोगों ने अजय के साथ पहले मारपीट की और इसके बाद उस पर गोली चला दी। गोली लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अजय की मौत की खबर के बाद परिजनों और परिचितों में आक्रोश फैल गया। परिजन शव को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत शुरू की। एएसपी धर्मेंद्र ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे परिजनों से समझाइश की जा रही है, ताकि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया जा सके। अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.