हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत अजय नगर निवासी पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी कर रिश्ता तय कर लाखों की नकदी, जेवर लेने के बाद रिश्ता तोड़ने और रकम व जेवर मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस ने पूर्व सीआरपीएफ जवान समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय नगर निवासी प्रहलाद सिंह ने तहरीर में बताया कि बिचौलिया सुरेश बाबू के माध्यम से बेटी का रिश्ता दिल्ली के सैनिक फार्म निवासी उमेश चंद्र सेवानिवृत्त सीआरपीएफ के बेटे राहुल से तय किया था। आरोप है कि बिचौलिये और लड़के वालों ने राहुल की पहली शादी तथा उसकी बीमारियों की जानकारी छिपाई थी। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच होटल मधुवन में तिलक समारोह और दिल्ली स्थित आवास पर कई बार में पीड़ित परिवार से लगभग 12.5 लाख रुपये नकद, 20 ग्राम सोने की चेन और आठ ग्राम की सोने की अंगूठी ली गयी। आरोप है कि एक जुलाई को सैनिक फार्म दिल्ली स्थित आवास पर लाखों की नकदी और जेवर ले लिये। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। जब पीड़ित परिवार ने अपनी दी गयी रकम व नकदी वापस मांगे, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पूर्व सीआरपीएफ जवान समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
