• Thu. Aug 13th, 2026

मथुरा-वृंदावन में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक

ByVijay Singhal

Aug 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय आगामी त्योहारों में बड़ी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने पर लिया गया है। डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण होता है और जल निकासी व्यवस्था बाधित होती है। आगामी स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दिवाली पर मथुरा-वृन्दावन में भारी भीड़ होगी। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग की संभावना बढ़ जाती है। डीएम ने अधिकारियों को मुख्य बाजारों, मंदिर परिसरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने और कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। वहीं, मंदिर समितियों, विक्रेताओं और होटल संचालकों से पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का प्रयोग करने की अपील की गई है। प्रवेश मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालुओं को प्रतिबंधित प्लास्टिक से बचने की चेतावनी प्रदर्शित की करने के लिए कहा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.