• Thu. Aug 13th, 2026

सुरीर के गांव जरारा नहर में मिली महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या

ByVijay Singhal

Aug 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में जरारा नहर में सिंकदरपुर के समीप मिले अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना सामने आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सुरीर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब 12 दिन पूर्व जरारा नहर में सिंकदरपुर और जरारा गांव के मध्य पानी में बहकर आए एक अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया था। पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ समीपवर्ती क्षेत्रों में भी महिला का शव मिलने की सूचना और फोटो वाले पंपलेट भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया था। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया। सुरीर पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब महिला की पहचान के प्रयास में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.