हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज में रांची झारखंड में झारखंड पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों छात्रों के ऊपर किए गए लाठीचार्ज, छोड़े गए आंसू गैस के गोले एवं पानी की बौछारों के दुरुपयोग पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि एक जनतांत्रिक सरकार के लिए किसी भी आंदोलन के प्रति इस प्रकार का बल प्रयोग करना उचित नहीं है। उन्होंने जेपीएससी एवं जेएसएससी में धांधली के सवाल पर 18 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति सरकार को शीघ्र ही अपने जिम्मेदारी समझते हुए मांगों को मनाना चाहिए। छात्रों की मांगें जायज हैं तथा इन मांगों का संबंध छात्रों के भविष्य के साथ-साथ देश के भविष्य से भी गहरा संबंध रखता है। जितनी जल्दी सरकार छात्रों की मांगों को पूरा करेगी उतनी ही जल्दी प्रदेश के अंदर शांति और विकास की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। देश भर में जागृत हुए छात्रों को अधिक दिनों तक इंतजार नहीं कराया जा सकता।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
