हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राया के प्रतिनिधियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को समय से वेतन भुगतान न होने की समस्या को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा ) को ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद वित्त एवं लेखा अधिकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने शिक्षक नेताओं को आश्वासन दिया कि परिषदीय शिक्षकों वेतन खातों में मंगलवार को भेज दिया जाएगा। अगले माह से एक व दो तारीख को वेतन देने का पूर्ण प्रयास होगा। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों को प्रत्येक माह समय से वेतन मिलना उनका अधिकार है, लेकिन बार-बार वेतन में देरी होने के कारण पूरे जनपद के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। महासंघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी से वेतन भुगतान की व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए प्रत्येक माह समय से वेतन शिक्षकों के खातों में पहुंचाने तथा वेतन में होने वाली देरी के स्थायी समाधान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन दास गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, महामंत्री शैलेंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष कीर्ति लवानिया, सुनील कुमार, मनमोहन गौतम, प्रमोद वर्मा, अर्चना वर्मा तथा महिला संघ अध्यक्ष पूनम गर्ग, रश्मि शर्मा एवं अंजली वर्मा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
