• Tue. Aug 11th, 2026

वृंदावन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए एक लाख से ज्यादा राखियां लेकर जाएंगी बेटियां

ByVijay Singhal

Aug 11, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन  देश की रक्षा में सीमा पर तैनात सैनिकों की सूनी कलाई पर राखी बांधने के लिए समविद् गुरुकुलम की बेटियां अटारी व अखनूर बार्डर पर जाकर सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाएंगी। इस बार वात्सल्य ग्राम से सैनिकों के लिए 1 लाख 11 हजार राखियां लेकर बेटियां देश की सीमा पर जाएंगी। वात्सल्य ग्राम में ब्रजमंडल से ये राखियां बेटियों को 25 अगस्त को समर्पित की जाएंगी। राष्ट्र रक्षा सूत्र समर्पण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वात्सल्य ग्राम स्थित समविद् गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में 25 अगस्त को पद्मविभूषण साध्वी ऋतंभरा के सान्निध्य में आयोजित राष्ट्र रक्षासूत्र समर्पण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। समविद् गुरुकुलम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ब्रजमंडल के विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखियां समर्पित की जाएंगी। इसके अलावा वात्सल्य ग्राम में बेटियां खुद अपने हाथ से सैनिक भाइयों के लिए राखी तैयार की जाएंगी। इस बार एक लाख 11 हजार राखियां समर्पित करने का बड़ा लक्ष्य रखा है। वात्सल्य ग्राम में समर्पित राखियों को लेकर समविद् गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल की छात्राएं अटारी व अखनूर बार्डर जाएंगी और रक्षाबंधन के दिन सैनिक भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेंगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.