हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा विगत दिनों संयुक्त रूप से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पोशाक बेचने वाली महिला का सामान जब्त करने से नाराज महिला ने नगर निगम व पुलिस कर्मियों पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता द्वारा एक माह पूर्व भी वृंदावन कोतवाली में नगर निगम व पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में सोमवार को एक बार फिर पीड़िता महिला पूजा पत्नी राजेश कुमार हाथों में वृंदावन पुलिस के खिलाफ तख्ती लेकर कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गई। उसका कहना है कि जब तक दोषी नगर निगम और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। वह चुप नहीं बैठेगी। उसने पुलिस के आला अधिकारियों से इस प्रकरण में कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार का कहना है कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संयुक्त रूप से की गई थी और जिस भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होती है वह बाद में प्रशासन पर बेबुनियाद आरोप लगाता है। उनका कहना था कि पुलिस व नगर निगम कर्मियों को बदनाम करने की साजिश से उक्त महिला द्वारा जानबूझ कर लगभग पिछले दो महीने से बार-बार इस तरह की कृत्य किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
