• Mon. Aug 10th, 2026

राधाकुंड में संत समाज अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेगा, कारसेवा होकर रहेगी

ByVijay Singhal

Aug 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में संत समाज ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कारसेवा का संकल्प दोहराया है। जगद्गुरु प्रपणाचार्य अवधेशानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि संत समाज इस संकल्प से पीछे हटने वाला नहीं है और मंदिर निर्माण की आवाज बुलंद की जाएगी। राधाकुंड स्थित चित्रगुप्त पीठ पर जुटे साधु-संतों के बीच उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि आस्था का प्रमुख केंद्र है। संतों का उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं बल्कि न्याय और अपनी आस्था के अनुरूप मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है। इसके लिए संत समाज एकजुट है और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी जा रही है। अगर चार माह के अंदर न्याय व्यवस्था के अनुरूप कोई निर्णय नहीं आएगा तो कारसेवा होकर रहेगी। संतों ने संकल्प दोहराते हुए छह दिसंबर को कारसेवा करने की घोषणा की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.