• Mon. Aug 10th, 2026

मथुरा में अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग 17 से एपीसीएल-9 के लिए पंजीकरण

ByVijay Singhal

Aug 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग एपीसीएल-9 के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कृष्णापुरी स्थित होटल में बार एसोसिएशन और एपीसीएल समिति की संयुक्त बैठक में 17 अगस्त के पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की गई। एपीसीएल के अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह ने एपीसीएल-9 के लिए 17 अगस्त से पंजीकरण शुरू करने की औपचारिक घोषणा की। सचिव राकेश यादव ने एपीसीएल-8 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद एपीसीएल-8 की विजेता टीम राइजिंग स्टार के कप्तान सतेंद्र परिहार को समिति के सदस्य पुरुषोत्तम सिंह, अजय ठाकुर, गौरव शर्मा और नितिन कटारा ने चांदी का सिक्का (टॉस करने वाला) भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता नंद किशोर उपमन्यु, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल, सौरभ श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, रवि उपाध्याय, सतेंद्र परिहार, अनिल शर्मा, अनुराग चौहान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.