हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में सेवा भारती शाखा ने हिंदू विश्रांती कुंज में मेहंदी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें 72 युवतियों और बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित युवतियां और महिलाएं 14 अगस्त को नगर में 15 स्थानों पर शिविर लगाकर मेहंदी लगाएंगी। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील ने किया, जो सेवा भारती आगरा विभाग संगठन मंत्री हैं। इस अवसर पर कोसी प्रभारी आरडी शर्मा, ब्रज प्रदेश संरक्षक मीरा चौधरी और जिला मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि सुनील ने कहा कि सेवा भारती महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। सेवा भारती के कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं समेत हर वर्ग में कार्य कर रहे हैं। जिला मंत्री राजेश सुपानिया ने बताया कि बाल संस्कार केंद्र बच्चों को संस्कारवान बनाते हैं। सिलाई केंद्र महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य करते हैं। नगर अध्यक्ष अंजना अग्रवाल ने इस कार्य को सराहनीय बताया, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बबीता अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल ने युवतियों और बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। धर्मवीर शर्मा, मनोज ढल, दिनेश सैनी, राजेश अग्रवाल, राकेश बंसल आदि ने विचार रखे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
