हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान रविवार को भक्ति में रंगे नजर आए। उन्होंने ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजयंती आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और प्राचीन ठाकुर श्रीराधारमण मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रज की रज में ही जादू है। यहां की यादों को वह और उनका परिवार हमेशा दिल में संजोकर रखेगा। पूर्व राष्ट्रपति सबसे पहले भागवत प्रवक्ता पुंडरीक गोस्वामी के ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजयंती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने पुंडरीक गोस्वामी के बाबा स्व. अतुल कृष्ण गोस्वामी और पिता स्व. श्रीभूति गोस्वामी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति देकर देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं गोपी-उद्धव संवाद स्थल पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर पुंडरीक महाराज ने कोविंद को तुलसी की माला, चांदी की गाय, ब्रजरज और श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने पुंडरीक गोस्वामी के साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और जीवन मूल्यों को लेकर चर्चा की।इस दौरान सुकृति गोस्वामी, गोपाल, अक्षय भरतिया, देवेश, श्याम, लव कुमार, सिद्धार्थ, आरएन सिंह और रितिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
