हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कस्बे के शेरगढ़ चौराहे के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान स्कूल बस की सामने से आ रही पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में पीछे चल रहा बाइक सवार डिलीवरी बॉय भी आ गया और बाइक समेत पिकअप से टकरा गया। दुर्घटना में एक स्कूली छात्र समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छाता से शेरगढ़ की ओर जा रही स्कूल बस का चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का शीशा टूट गया, जबकि पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद पिकअप चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार डिलीवरी बॉय भी दुर्घटना की चपेट में आ गया। हादसे में शेरगढ़ निवासी कैलाश, रहीश और युनिस सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
