हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव निवासी बीपीटी छात्र विपिन 22 के परिजन और ग्रामीणों ने छाता पुलिस पर हत्यारोपी को छोड़ने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। परिजन के साथ पहुंचे ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। परिजन के आक्रोश और ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए कई थानों का फोर्स बुला लिया गया है। परिजन का आरोप है कि उन्होंने ने ही हत्यारोपी को पुलिस के हवाले किया था। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपी को हत्या में शामिल न होने की बात कह रही है। कोई सुराग न मिलने पर परिजन 29 जुलाई को छाता कोतवाली में विपिन का मोबाइल ट्रैकिंग पर लगवा रहे थे। इसी बीच परिजन के पास कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि फेसबुक पर पोस्ट की गई बाइक धौरेरा के जंगल में खड़ी है। इसके बाद परिजन जंगल में पहुंचे। तलाश करने पर बाइक से 50 मीटर यहां बाइक खड़ी मिल गई। आसपास दूर कोठरी में विपिन का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। माैके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई थी। इस मामले में प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई थी। शनिवार को थाने पहुंचे विपिन के परिजन ने आरोप लगाया कि उन्होंने नीमगांव निवासी हत्यारोपी को छाता पुलिस के हवाले किया था। लेकिन पुलिस ने हत्यारोपी हत्या में शामिल न होने के बात कह रही है। इसे लेकर सैकड़ों ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
