हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। फरह ग्राम पंचायत शाहपुर के मजरा नगला राधा में खेतों के चकरोड पर पानी भरने पर स्कूली बच्चों को पानी में होकर निकालने और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने की प्रकरण की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने एडीओ पंचायत से कराई। जिसमें गांव का एक युवक और पूर्व गांव प्रधान को निजी स्वार्थ और पंचायत की छवि धूमिल करने का दोषी पाया गया। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों के विरुद्ध थाना फरह में एफआईआर दर्ज करने के आदेश एडीओ पंचायत को दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि सात अगस्त को उनके पास व्हाट्सएप पर प्रातः 09.10 बजे रविकुमार के फेसबुक का लिंक के साथ एक वीडियो भेजा गया, जिसमें दिखाया गया कि विकास खण्ड फरह की ग्राम पंचायत शाहपुर फरह के मजरा नगला राधा में जल भराव है। जिसमें से प्राथमिक स्कूल के बच्चे निकलकर स्कूल जा रहे हैं। वीडियो की तथ्यात्मक जांच हेतु सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड फरह को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) विकास खण्ड फरह ने ग्राम पंचायत शाहपुर फरह के मजरा नगला राधा, विकास खण्ड फरह की उसी दिन बच्चों को गंदे पानी से निकलने की वायरल वीडियो के सम्बन्ध में जांच की गयी। जांच में पाया गया कि नगला राधा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जो डामर रोड पर स्थित है। विद्यालय से नगला राधा बस्ती को निकालकर खेतों की तरफ सपेरा बस्ती तक पक्का मार्ग है। इसके बाद खेतों की तरफ विद्यालय से लगभग 800 मीटर दूर जगदीश पुत्र दुर्गा प्रसाद के खेत पर कुछ अस्थाई रूप से बंजारे निवास करते हैं। जहां पर खेतों के लिए जाने वाले चकमार्ग पर पानी का निकास न होने के कारण जल भराव हो गया था। जिसमें रवि कुमार निवासी मकदूम द्वारा विद्यालय के बच्चे एवं गांवों के व्यक्तियों को एकत्रित कर जल भराव में निकालते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया गया। जिसमें कहा गया कि जान जोखिम में डालकर छात्र स्कूल जा रहे हैं एवं प्रशासन से गुहार लगाने के उपरान्त भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।रिपोर्ट में कहा गया कि रवि कुमार एवं पूर्व प्रधान लाखन सिंह द्वारा गलत तरीके से वीडियो बनाकर फर्जी एवं भ्रामक तथ्यों को प्रचार / पोस्ट कर प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। बच्चों के घर से स्कूल जाने तक के मार्ग में कहीं भी जलभराव नहीं है। उधर यह प्रकरण संज्ञान में आने पर सचिव द्वारा शनिवार को जेसीबी से मिट्टी डलवाकर रास्ता आवागमन हेतु बना दिया गया है। डीपीआरओ ने रवि कुमार एवं पूर्व प्रधान लाखन सिंह के विरुद्ध सचिव, ग्राम पंचायत के प्रार्थना-पत्र एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की जांच पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की तहरीर थाना प्रभारी फरह को भेजी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
