हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव नीमगांव निवासी संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र विपिन का बुधवार को थाना जैंत क्षेत्र के धौरेरा जंगल में गला रेता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि छात्र की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया। बताया गया कि विपिन मंगलवार को संस्कृति विश्वविद्यालय गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने छाता कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को धौरेरा जंगल में उसका शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हत्या सहित सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
