हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित ई-बसों का मनमाने तरीके से संचालन किया जा रहा है। मथुरा रूट के लिए निर्धारित बसों को गोवर्धन और बरसाना मार्ग पर चलाने के कारण मथुरा के लिए यात्रियों का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इस मनमानी पर नाराजगी जाहिर की है। वह जल्द ही इस संबंध में शासन से शिकायत करेंगे। नगर विकास विभाग द्वारा 50 सिटी बसों का संचालन मथुरा-वृंदावन और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए किया गया था। समय पर रखरखाव न होने के कारण 17 ई-बसें खराब पड़ी हैं जबकि 33 का संचालन किया जा रहा है। इनमें वृंदावन-मथुरा के बीच दस और उससे अधिक ई बसों का संचालन शुरुआती समय में किया गया था, अब मात्र 7 ईबसं श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक एवं दो रेलवे स्टेशन तक संचालित की जा रही हैं। इधर नगर निगम के पास ईबसों के संचालन के लिए कर्मचारियों की कमी है। एक सुपरवाइजर सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक ही तैनात रहते हैं। स्थानीय निवासी अधिवक्ता केपी सिंह ने बताया कि यात्रियों को होने वाली इस समस्या को लेकर जल्द ही वह शासन से शिकायत कर सुधार की मांग करेंगे। बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के आधार पर किया जाता है। जहां के भी यात्री अधिक होते हैं, उसी रूट पर बसों को भेजा जाता है। बस स्टेशन पर दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। फिलहाल एक ही सुपरवाइजर हैं।- राधाकृष्ण, एआरएम, ई-बस।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
