हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में पशुओं को लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) और खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग अब तक 1.50 लाख पशुओं का टीकाकरण कर चुका है। शेष टीकाकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिले में करीब 5 लाख दुधारू पशुधन है। पशुपालन विभाग को अब तक 1.92 लाख लंपी स्किन डिजीज वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। अभियान के दौरान गाय, भैंस, बकरी समेत सभी पात्र पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण और टैगिंग की जा रही है। एफएमडी टीकाकरण अभियान 8 सितंबर तक चलेगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएन शुक्ला ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण और टैगिंग कराएं। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण से पशुओं में दूध उत्पादन बढ़ता है और मृत्यु दर घटती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
