हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में शासन के निर्देशों पर गोवर्धन क्षेत्र की सभी गोशालाओं का प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसीलदार ब्रजेश कुमार ने भरना कला और सहार गोशालाओं का जायजा लिया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी गोवर्धन क्षेत्र की शेष गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकांश गोशालाओं में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक कीचड़ की समस्या पाई गई। अधिकारियों ने संबंधित गोशाला संचालकों को तत्काल कीचड़ हटवाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा गोवंश के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पशुओं को समय पर पर्याप्त चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गोवंश संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा की गोशालाओं का नियमित निरीक्षण कराया जा रहा है ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। जहां भी कोई कमी मिल रही है, उसे तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। गोवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी गोशालाओं में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
