हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना थाना के अंतर्गत नंदगांव ब्लॉक के कमई गांव में श्मशान घाट पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव कमई निवासी सुखदा 80 वर्षीय का निधन हो गया था। निधन के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम यात्रा लेकर गांव के श्मशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर बारिश से बचाव के लिए कोई टीनशेड, छत या अन्य स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण वहां मौजूद लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। अंतिम संस्कार की रस्में प्रभावित हो गईं और प्रक्रिया को रोकना पड़ा। शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह सूझबूझ का परिचय देते हुए पार्थिव शरीर को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट पर जल्द से जल्द टीनशेड, छत और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि अंतिम संस्कार एक संवेदनशील और जरूरी प्रक्रिया है, ऐसे में श्मशान घाट पर मौसम से बचाव की व्यवस्था होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
